Deogarh News: हार्डवेयर दुकानदार से 25 हजार की साइबर ठगी, शिकायत
देवघर, जुलाई 15 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। एक हार्डवेयर दुकानदार को झांसे में लेकर साइबर ठगों ने 25 हजार रुपए की ठगी कर ली। मामले को लेकर पीड़ित ने साइबर थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज करा न्याय की गुहार लगाई है। कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग निवासी पीड़ित हार्डवेयर दुकानदार राजेश बरनवाल ने अपनी शिकायत में बताया कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने झांसे में लेकर जानकारी हासिल कर ली, उसके बाद बैंक खाते से 25 हजार रुपए की निकासी हो गई। खाते से रुपए कटने का मैसेज मिलने पर ठगी का अहसास हुआ। घटना के बाद पीड़ित ने बैंक से संपर्क कर खाते की जानकारी ली और फिर साइबर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी। पुलिस से ठगी गई राशि वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साइबर पुलिस ने शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.