देवघर, अगस्त 31 -- Deogarh News: सोनारायठाढ़ी प्रतिनिधि सोनारायठाढ़ी हाट से सोमवार को बाइक चोरी की दूसरी घटना हुई। थाना क्षेत्र के हेठ गड़गड़िया निवासी अशोक यादव सोमवार को हीरो शोरूम के सामने पक्की सड़क किनारे अपनी हीरो होंडा बाइक ख़ड़ी कर हाट सामान खरीदने गया। वापस होने के बाद बाइक नहीं मिली। सूचना थाने को दी। पुलिस घटना की जांच करने में जुट गई है। बताते चलें कि पिछले सप्ताह यहां हाट से एक बाइक चोरी कर ली गई थी, जिसका आज तक पता लगाने में पुलिस सफल नहीं हो सकी कि चोर दूसरी बाइक ले उड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...