Deogarh News: हाई टेंशन तार की चपेट में आया हाईवा, धू-धू कर जला
देवघर, जुलाई 30 -- Deogarh News: मारगोमुंडा, प्रतिनिधि। करौं और मारगोमुंडा थाना क्षेत्र की सीमा पर अवस्थित एक जोरिया के समीप गिट्टी देने जा रहा एक हाईवा हाईटेंशन बिजली की तार की चपेट में आने से जलकर राख हो गया। घटना में हाईवा चालक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार दोपहर करौं के बदिया गांव की ओर से करौं के बदिया और मारगोमुंडा के कानो गांव की सीमा पर एक गिट्टी लदा हाईवा अनलोड कर रहा था, अनलोड करने के दौरान हाईवा का बॉडी ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। जहां कुछ देर बाद ही हाइवा में आग लग गई। यह देख हाईवा चालक हाईवा छोड़कर कूद गया, जिससे उसकी जान बच पाई, जबकि हाईवा पूरी तरह से जलकर राख हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.