देवघर, जुलाई 13 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देश में रविवार को पालोजोरी प्रखंड स्थित एभरग्रीन स्टेडियम में प्रखंड प्रभारी चंद्रभूषण कुमार के नेतृत्व में सात दिवसीय नि:शुल्क एडवांस योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। मौके पर भारत स्वाभिमान के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी व महामंत्री संजीव कुमार सिंह ने योगाभ्यास कराकर शिविर का शुभारंभ किया। वहीं योगगुरु शंभू कुमार बरनवाल ने उपस्थित योग साधकों को योगाभ्यास कराते हुए कहा की खाने पीने वाले सभी साग सब्जियां, फल इत्यादि खाद्य पदार्थ अत्यधिक जहरीले रासायनिक खाद से उगाया जा रहा है। यहां तक की इससे पर्यावरण भी दूषित हो गया है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने शरीर की क्षमता या रोगानुसार सुबह-शाम आसन प्राणायाम करने की नितांत आवश्यकता हो गया है। उन्होंने लोगों से रोज ...