देवघर, सितम्बर 4 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। हरे कृष्ण केंद्र देवघर की ओर से ऊपर बिलासी स्थित शंकर टॉकीज परिसर देवघर में चार दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव को लेकर बनाए गए भव्य पंडाल में वृंदावन धाम का सुंदर स्वरूप प्रदर्शित किया गया, जहां भक्तों को श्री बांके बिहारी, श्री राधारमण सहित वृंदावन के प्राचीन मंदिरों के साथ गोवर्धन पर्वत एवं श्री जगन्नाथ प्रभु के दिव्य दर्शन का अवसर मिला। चार दिनों तक चले महोत्सव में हरे कृष्ण केंद्र देवघर के प्रमुख एवं राधा गोविंद स्वामी महाराज के कृपापात्र शिष्य रूपानुग दास प्रभु द्वारा प्रतिदिन संध्या 7 से 9 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन किया गया। यह भी पढ़ें- Chapra News: नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' का जयघोष उन्होंने कथा के माध्...