देवघर, सितम्बर 13 -- Deogarh News: जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के हरकट्टा गांव में रविवार को खोरीपानन-पुनासी मुख्य सड़क किनारे स्कूल के समीप एक अज्ञात अधेड़ का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखकर जसीडीह थाना को सूचना दी। एएसआई कौशलेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। मृतक के पास से पहचान संबंधी कोई कागजात नहीं मिला। सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, लेकिन किसी ने शव की पहचान नहीं की। यह भी पढ़ें- Palamu News: आहर से अज्ञात युवक का शव बरामद मृतक ने काले रंग का हाफ पैंट और हरे रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कई दि...