Deogarh News: हटिया में बेकाबू ट्रैक्टर बाइक-साइकिल को रौंदते हुए दुकान में घुसा, बाल-बाल बचे लोग
देवघर, अगस्त 2 -- Deogarh News: जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के कोरीडीह गांव स्थित साप्ताहिक हटिया में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर एक बाइक और साइकिल को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे स्थित झोपड़ीनुमा दुकान में जा घुसा। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ, जबकि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय हटिया होने के कारण इलाके में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी कर रहे थे। अचानक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। ट्रैक्टर की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ी बाइक पूरी तरह उसके नीचे दब गई, जबकि साइकिल भी क्षतिग्रस्त ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.