देवघर, अगस्त 1 -- Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि। सारठ-चितरा मुख्य सड़क पर ओझाडीह गंडा के पास सड़क पर बरसात का पानी जमा होने से शुक्रवार को एक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि दुर्घटना में किसी को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। चालक को हल्की-फुल्की चोट आई है। बताया गया कि टोटो चालक सारठ से कुछ समान लेकर जा रहा था, उसी दौरान ओझाडीह के पास सड़क पर गड्ढे में जल जमाव के कारण टोटो चालक को गड्ढे का सटीक अनुमान नहीं लग सका और असंतुलित होकर टोटो पलट गया। उसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल टोटो उठा दिया गया। टोटो चालक गंतव्य की ओर चला गया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढे में जल जमाव होने से अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है। अगर सड़क के गड्ढे भरकर पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...