देवघर, जुलाई 6 -- Deogarh News: सारठ,प्रतिनिधि। सारठ मधुपुर मुख्य सड़क एनएच 114 ए पर सिमरामोड़ के पास सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में आसपास के लोगों ने बताया कि पथरड्डा ओपी क्षेत्र के देवान डुमरिया निवासी 35 वर्षीय इसारुद्दीन अंसारी अपनी स्कूटी से सिमरामोड़ से घर जा रहा था। उसी दौरान स्कूटी का संतुलन बिगड़ जाने के कारण बीच सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल उठाकर सड़क से साइड किया एवं ओपी पुलिस को मामले की सूचना दी। इधर सूचना मिलते ही ओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर तत्काल घायल को उठाकर सारठ सीएचसी पहुंचाया। जहां पर ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...