Deogarh News: सड़क दुर्घटना में महिला गंभीर, रेफर
देवघर, अगस्त 25 -- Deogarh News: पालोजोरी प्रतिनिधि। पालोजोरी-दुमका मुख्य मार्ग पर पालोजोरी बाजार से सटे फ़ाड़ासिमल गांव के पास स्पीड ब्रेकर के कारण सोमवार को एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना को लेकर बताया जाता है कि खिजुरिया, फतेहपुर, जामताड़ा निवासी सफेदा बीबी अपने पति करीम अंसारी के साथ बेटी के घर जरमुंडी से घर बाइक से लौट रही थी। उसी क्रम में स्पीड ब्रेकर की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठी सफेदा बीबी झटके के साथ सड़क पर गिर गई। महिला को सिर व आंख के पास गंभीर चोट आई है। यह भी पढ़ें- Dumka News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.