Deogarh News: सड़क दुर्घटना में एएनएम घायल
देवघर, नवम्बर 19 -- Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि प्रखंड के सारठ सीएचसी अंतर्गत पलमा स्वास्थ्य उपकेंद्र में कार्यरत एनएमए कनकमाला सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गयी। बताया गया कि एनएमए ड्यूटी पर पलमा जा रही थी, उसी दौरान नारंगी मोड़ पर सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर में बाइक असंतुलित होने से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए देवघर भेज दिया। बताया गया कि सिर में गंभीर चोट आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.