Deogarh News: स्वैच्छिक रक्तदान के लिए फार्मासिस्ट सम्मानित
देवघर, अक्टूबर 4 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्त केंद्र सदर अस्पताल की ओर से सिविल सर्जन कार्यालय में रक्तदाता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्र ने की। समारोह में रक्तदान शिविर आयोजित करने वाले संस्थानों के प्रतिनिधियों के अलावा वर्ष में तीन या उससे अधिक बार स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में सम्मानित व्यक्ति इसी क्रम में सदर अस्पताल देवघर में कार्यरत फार्मासिस्ट संजीव मिश्र को भी स्वैच्छिक रक्तदान और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के लिए सम्मानित किया गया। बताया गया कि संजीव मिश्र नियमित रूप से रक्तदान करने के साथ अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को भी रक्तदान के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.