Deogarh News: स्वतंत्रता सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती मनी
देवघर, अक्टूबर 27 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि। स्थानीय राहुल अध्ययन केंद्र में स्वतंत्रता सेनानी व प्रखर पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती मनाई गई। लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। मौके पर धनंजय प्रसाद ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता के जनक थे। उन्होंने सरस्वती पत्रिका से पत्रकारिता शुरू की और प्रताप अखबार निकालकर आजादी की अलख जगाई। प्रताप क्रांतिकारियों की आवाज बना, जिसमें भगत सिंह, बिस्मिल जैसे क्रांतिकारियों के लेख छपते थे। साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए उन्होंने अपनी जान तक दे दी। गांधी जी ने भी उनके बलिदान को नमन किया था। आज पत्रकारिता की साख गिर गई है, ऐसे दौर में विद्यार्थी जी जैसे निर्भीक पत्रकार की प्रासंगिकता और बढ़ जाती है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: गणेश शंकर विद्यार्थी की प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.