देवघर, अगस्त 14 -- Deogarh News: प्रखंड क्षेत्र के सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों, चौक-चौराहों में स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यहां के कई सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों से आकर्षक झांकी के बीच प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रखंड कार्यालय से प्रखंड प्रमुख जुलेखा बीबी, थाना कार्यालय से थाना प्रभारी शशि कपूर,डॉ. एसआरके मिशन स्कूल से मनोज पंडित, पंचायत सचिवालय मारगोमुंडा से तोलोनी मुर्मू, पंचायत सचिवालय चेतनारी से मुखिया सुधीर यादव, पंचायत सचिवालय सुगापहाड़ी से मुखिया बाबूराम मुर्मू, पंचायत सचिवालय महजोरी से सुधीर मंडल, पंचायत सचिवालय बाघमारा से अनीता सोरेन, पंचायत सचिवालय कानो से कनिज फातिमा, पंचायत सचिवालय पंदनि...