देवघर, अक्टूबर 11 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने व शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने तथा नगर निगम के अधिकारियों, कर्मियों और सफाई मित्रों के बीच आपसी समन्वय, सहयोग एवं टीम भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को केकेएन स्टेडियम देवघर में स्वच्छ क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देवघर नगर निगम की सफाई शाखा के सफाई मित्रों की टीम तथा नगर निगम के अधिकारी एवं कार्यालय कर्मियों की टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। 12-12 ओवर के इस क्रिकेट मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उत्साह, खेल भावना एवं अनुशासन का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबले में नगर निगम के अधिकारी एवं कार्यालय कर्मियों की टीम ने जीत हासिल की। मैच के दौरान खिलाड़ियों के उत्साह के साथ-साथ उपस्थित अधिकारियों ए...