Deogarh News: स्मार्ट बाजार के बाहर से बाइक चोरी
देवघर, जुलाई 17 -- Deogarh News: नगर के नेताजी सुभाष रोड पर स्मार्ट बाजार के बाहर खड़ी स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी कर ली गई है। जानकारी के अनुसार, जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी 41 वर्षीय सुधीर कुमार यादव, पिता भुवनेश्वर प्रसाद यादव, 15 जुलाई की दोपहर करीब 1:45 बजे स्प्लेंडर प्लस रजिस्ट्रेशन संख्या जेएच 15 पी -5621 से खरीदारी करने स्मार्ट बाजार पहुंचा था। अपनी लाल रंग की बाइक मॉल के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब खरीदारी कर बाहर निकला तो बाइक गायब थी। आसपास काफी खोजबीन की और लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन सुराग नहीं मिला। उसके बाद अज्ञात के विरुद्ध शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करायी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.