देवघर, नवम्बर 10 -- Deogarh News: देवघर। नगर थाना के जून पोखर मोहल्ला में 21 वर्षीय स्नेहा की मौत के मामले में पुलिस की जांच अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। मामले के उद्भेदन को लेकर पुलिस ने लगातार कई दिनों तक दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों से अलग-अलग बिंदुओं पर जानकारी जुटाने के साथ घटना से जुड़े तथ्यों का सत्यापन किया गया। हालांकि, पूछताछ के दौरान ऐसा कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आया, जिसके आधार पर दोनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। स्नेहा की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे की वास्तविक वजह क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस की ओर से मामले की जांच जारी रहने की बात कही जा रही है। जांच टीम घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं को खंगाल रही है। संदिग्धों से ...