देवघर, अगस्त 15 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला 2026 बाबाधाम आने वाले श्रद्धालुओं सहित शहर वासियों को सुविधा प्रदान करने को लेकर महापौर रवि कुमार राउत, उप महापौर टिप चटर्जी के मार्गदर्शन में एवं नगर आयुक्त सुलोचना मीणा के कुशल नेतृत्व में देवघर नगर निगम के विद्युत शाखा की टीम द्वारा मेला क्षेत्र में खराब स्ट्रीट लाइटों एवं हाई मास्टलाइट को दुरुस्त किया जा रहा है। विद्युत कर्मियों की टीम मेला क्षेत्र में उत्पन्न होने वाले पथ प्रकाश से संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान करने में जुटी है। ताकि देश-विदेश से आने वाले कांवरियों एवं श्रद्धालुओं को रात के समय आवागमन करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

प्रकाश व्यवस्था की बेहतर निगरानी प्रमुख मार्गों, मेला क्षेत्र एवं श्रद्धालुओं के आवागमन वाले स्थानों पर ...