Deogarh News: स्क्रूटनी को पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ करने पर जोर
देवघर, अक्टूबर 13 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार मंगलवार को उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में विकास भवन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान डीडीसी ने जिलांतर्गत गृह रक्षक (होमगार्ड) नव-नामांकन के तहत प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान डीडीसी ने स्क्रूटनी के कार्यों को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और सटीकता के साथ करने पर जोर दिया। ताकि पूरी प्रक्रिया नियमों के तहत संपन्न हो। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों और संलग्न दस्तावेजों की बारीकी से जांच करने तथा इस पूरे कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। ताकि आगे की नामांकन प्रक्रिया समय पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.