Deogarh News: स्कूल जा रहे छात्र को नशीला पदार्थ सुंघाया, अपहरण, तीन घंटे बाद छोड़ा
देवघर, नवम्बर 4 -- स्कूल जाते समय छात्र को जबरन वाहन में बैठाया Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। नगर के सिंघवा में स्कूल जा रहे 12 वर्षीय छात्र को नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया गया। हालांकि अपराधियों ने तीन घंटे बाद बच्चे को एक सुनसान स्थान पर छोड़ दिया। घटना मंगलवार सुबह करीब 7:50 बजे की बतायी जा रही है। छात्र के पिता छोटू कुमार महथा ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार छोटू कुमार महथा का 12 वर्षीय पुत्र अंशुमन कुमार प्रतिदिन की तरह मंगलवार सुबह करीब 7:50 बजे घर से किड्स स्कूल जाने के लिए निकला था। आरोप है कि सिंघवा रोड स्थित साईं कृपा सीमेंट दुकान के दक्षिण वाली गली में पहले से एक सफेद रंग की चारपहिया कार गाड़ी खड़ी थी। गाड़ी के शीशे काले रंग के थे। छात्र जैसे ही गाड़ी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.