Deogarh News: स्कूल जाने के बाद रहस्यमय परिस्थिति में लापता हुआ छात्र
देवघर, अक्टूबर 17 -- Deogarh News: जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के गिधनी गंभरिया निवासी एक छात्र के रहस्यमय परिस्थिति में लापता होने का मामला सामने आया है। छात्र के देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पिता ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर बेटे को खोजने की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार पंकज कुमार सिंह का पुत्र ज्ञान प्रकाश सिंह बीते गुरुवार को देवघर स्थित जीएस मिडिल स्कूल गया था। देर शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान स्कूल प्रबंधन से संपर्क करने पर बताया गया कि छात्र दोपहर तीन बजे तक विद्यालय में मौजूद था। छुट्टी होने के बाद सभी बच्चे अपने-अपने घर चले गए थे। इसके बाद स्वजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर छात्र की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.