Deogarh News: स्कूली बच्चों ने किया गौशाला का भ्रमण
देवघर, अक्टूबर 9 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला देवघर के एलकेजी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को गौशाला का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, गोसेवा, जीवों के प्रति प्रेम तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था। इस दौरान बच्चों ने गायों को नजदीक से देखा और उनके पालन-पोषण, खान-पान तथा देखभाल के विषय में जानकारी प्राप्त की। शिक्षकों ने बच्चों को गायों के महत्व, पशुओं के प्रति दया और करुणा की भावना तथा जीव-जंतुओं की सेवा करने की प्रेरणा दी। मौके पर सभी बच्चों, प्राचार्य और शिक्षकों ने अपने हाथों से गायों को खाना खिलाया। विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने कहा कि प्रारंभिक अवस्था में बच्चों को भारतीय संस्कृति,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.