Deogarh News: सोशल ऑडिट में योजनाओं में गड़बड़ी के मामले आए सामने, कई पंचायतों में अधिक निकासी के आरोप
देवघर, अक्टूबर 29 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में मनरेगा सहित विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की जांच के लिए सोशल ऑडिट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पंचायतवार योजनाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की गई। ऑडिट रिपोर्ट में कई जगह कार्य से अधिक राशि की निकासी, काम से संबंधित भुगतान में गड़बड़ी और योजनाओं के धरातल पर नहीं मिलने जैसे मामले सामने आए। संबंधित पंचायतों में कुल जुर्माना लगाने के साथ कई मामलों में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। कुछ पंचायतों के मामलों को प्रखंड स्तर पर अग्रसारित करने की भी जानकारी दी गई है। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार, नयाचितकाठ पंचायत में 17 मुद्दे सामने आए। यहां छह मामलों में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया तथा 500 रुपये जुर्माना लगाया गया। ताराबाद पंचायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.