देवघर, अगस्त 4 -- Deogarh News: सोनारायठाढ़ी प्रतिनिधि। प्रखंड के प्राचीन जारा बाबा दुबे की वार्षिक पूजा सोमवार को श्रद्धा व भक्ति के बीच हुई। वार्षिक पूजा को लेकर सोमवार सुबह से दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। प्रखंड के दर्जनों गांवो के अलावे मोहनपुर प्रखंड के कई गांवों की पूजा भी जारा दुबे बाबा मंदिर में होती है। वार्षिक पूजा पर भक्तों द्वारा बाबा दुबे को जनेऊ आदि भेंट की गई। साथ ही भव्य मेले का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा मेले में झूला आदि का जमकर आनंद लिया गया। हजारों की संख्या में बलि भी दी गई। उधर मेला क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर थानेदार रोहित कुमार दांगी सदलबल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Deogarh News: बामनगामा दुबे मंदिर में वार्षिक पूजा संपन्न, अहले सुबह से श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता यह भी पढ़ें- ...