देवघर, सितम्बर 26 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। देवघर-बासुकीनाथ मुख्य मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था की तीसरी आंख अब और मजबूत होने जा रही है। महत्वपूर्ण चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों को व्यापक कैमरा निगरानी व्यवस्था से जोड़ने की तैयारी है। हाई मास्ट पर एचडी क्वालिटी के कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों के जरिए सड़क पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। पूरा सिस्टम देवघर स्थित कंट्रोल रूम से संचालित और मॉनिटर किए जाने की योजना है। व्यवस्था शुरू होने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम से मार्ग के विभिन्न हिस्सों की गतिविधियों पर नजर रख सकेगी। सरकार के आदेश पर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के संयुक्त निर्देश में यह हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था तैयार कराई जा रही है। काम को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है। सबकुछ योजना के अनुसार रहा तो अक्टूबर माह में...