Deogarh News: सेवा ही है सबसे बड़ा धर्म : मुस्तफा
देवघर, अगस्त 10 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला के दूसरे सोमवार को गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला की ओर से कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से विद्यालय परिवार की ओर से बाबा वैद्यनाथ का दर्शन के लिए आने वाले कांवरियों के बीच फल, शर्बत एवं शीतल पेयजल का वितरण किया गया।
सेवा कार्य का उद्देश्य मौके पर प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने कहा कि इस सेवा कार्य का उद्देश्य तपती धूप और लंबी यात्रा के दौरान कांवरियों को राहत प्रदान करना तथा उनमें सेवा, सहयोग एवं मानवता की भावना को प्रोत्साहित करना था। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला देवघर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण पर्व है। कांवरियों की सेवा करना पुण्य के साथ-साथ सामाजिक दायित्व भी है। विद्यालय का प्रयास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.