देवघर, अगस्त 13 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के घोरमारा बाजार निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका 65 वर्षीया मीना कुमारी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। जानकारी के अनुसार मीना कुमारी पिछले दो दिनों से अचानक अस्वस्थ चल रही थीं। तबीयत अधिक बिगड़ने पर परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर गये, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। बताते चलें कि मीना कुमारी डुमरिया प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर वर्षों तक रहीं। उसके बाद घोरमारा बाजार अवस्थित अभ्यास पाठशाला में भी लंबे समय तक बच्चों को शिक्षा दी। वर्ष- 2021 में सेवानिवृत्त हुई थीं। उनके पति अजीत कुमार मंडल भी घोरमारा हाई स्कूल में प्रधान...