Deogarh News: सेंधमारी कर हजारों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
देवघर, सितम्बर 12 -- Deogarh News: जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत अंधरीगादर गांव में गुरुवार रात चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर हजारों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित शंकर महतो ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सो गए थे। शुक्रवार सुबह उठने पर घर की दीवार कटी मिली। अंदर जाकर देखा तो बक्सा टूटा था और उसमें रखे सामान गायब थे। पीड़ित के अनुसार चोर सोने की बजरंगबली लॉकेट, कांसा व पीतल के बर्तन, पांच हजार रुपए नकद समेत अन्य सामान ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर थाना के एसआई सचित सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस चोरों की पहचान और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए छानबीन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.