Deogarh News: सिलेंडर पाइप फटने से किचन में लगी आग, महिला झुलसी
देवघर, जुलाई 7 -- Deogarh News: चितरा। चितरा के हाटतल्ला अवस्थित सेवानिवृत्त ईसीएल कर्मी शंकर शर्मा के घर रविवार देर रात खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर का पाइप फट जाने से किचन में अचानक आग लग गई। आग की लपटों की चपेट में आने से शंकर शर्मा की पत्नी आंशिक रूप से झुलसकर जख्मी हो गई, जबकि किचन में रखा घरेलू सामान जल गया। घटना की सूचना मिलते ही चितरा थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार पुलिसबलों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना समय गंवाए साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए गैस सिलेंडर का रेगुलेटर बंद कर दिया और सिलिंडर को सुरक्षित घर से बाहर निकाल दिया। उनकी त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़े हादसे पर समय रहते काबू पा लिया गया और आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। आग की घटना में घायल महिला का प्राथमिक उपचार स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक द्वारा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.