Deogarh News: सिरियां में 10 को दुबे बाबा की वार्षिक पूजा
देवघर, अगस्त 7 -- Deogarh News: करौं, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सीरिया गांव में बिषहरण देवता के नाम से प्रसिद्ध बाबा दुबे की वार्षिक पूजा 10 अगस्त को धूमधाम भक्तिमय वातावरण में आयोजित की जाएगी। पूजा को लेकर ग्रामीणों द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है l दुबे बाबा मंदिर एवं आसपास के जगह पर साफ सफाई किया जा रहा है। दुबे बाबा के वार्षिक पूजा के अवसर पर सीरिया, बालमो, बेहराजाल, दुबरा, सियाकनारी, रांन्हां, कमलकर, करौं, नावाडीह सहित अन्य गांवों के लोगों का जुटान होगा। मंदिर में झिलुवा इंडियन रिजर्व बटालियन के सिपाही कन्हैया लाल पांडे मौजूद रहेंगे। बताया जाता है ड्यूटी से छुट्टी लेकर वे मंदिर पहुंचेंगे। इस दुबे मंदिर में बकरे का बलि नहीं होता है और उस दिन खीर प्रसाद का भोग बाबा दुबे को लगाया जाता है। इसके बाद प्रसाद का वितरण होता है। पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.