देवघर, नवम्बर 4 -- सिकटिया बराज में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा Deogarh News: चितरा। चितरा के सिकटिया बराज में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने और स्थानीय मछुआरों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में मत्स्य विभाग की ओर से महत्वपूर्ण पहल की गई। इसके तहत बराज में सात लाख मछलियों के फिंगर साइज के बच्चे छोड़े गए। इनमें छह लाख रेहू, कतला एवं मृगल तथा एक लाख ग्रास कार्प के बच्चे शामिल हैं। इस संबंध में जिला मत्स्य पदाधिकारी रणविजय कुमार ने बताया कि बराज में मछलियों के बच्चे छोड़ने का मुख्य उद्देश्य मत्स्य उत्पादन में वृद्धि करना और स्थानीय मछुआरों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि ग्रास कार्प मछलियां बराज में उपलब्ध घास व जलीय वनस्पतियों को खाकर तेजी से विकसित होती हैं। इससे मछली उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि म...