Deogarh News: सालतर में वार्षिक दुबे पूजा 20 को
देवघर, जुलाई 8 -- Deogarh News: करौं प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सालतर गांव में वार्षिक दुबे पूजा 20 जुलाई को धूमधाम से की जाएगीl पूजा को लेकर ग्रामीण जी-जान से जुटे हैं। ग्रामीणों द्वारा मंदिर व आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की जा रही है। पूजा के अवसर पर बिहार, बंगाल एवं झारखंड से काफी संख्या में लोगों का जुटान होगा। पूजा के अवसर पर परंपरानुसार बलि भी दी जाएगी। मान्यता है कि प्रखंड क्षेत्र में विषहरण देव के नाम से प्रसिद्ध सालतर दुबे मंदिर में सर्पदंश पीड़ित पहुंचता है तो बाबा की कृपा से चंगा होकर लौटता है। इसका उदाहरण ग्रामीणों ने कई बार देखा भी है। यह भी पढ़ें- Dumka News: बिसनपुर नाग बासुकी मंदिर में श्रद्धालुओं की लगेगी भीड़, मेला आज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.