Deogarh News: सारवां में विधि-विधान से मां काली की पूजा
देवघर, नवम्बर 10 -- Deogarh News: सारवां, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में दीपों का त्योहार दीपावली धूमधाम के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। दीपावली को लेकर हर गांवों में उत्सव का माहौल रहा। महिलाओ ने घरों व मंदिरों में जाकर घी के दीये जलाये। इस अवसर पर प्रखंड के प्रसिद्ध मानजोरी काली मंदिर में माता काली की पूजा रविवार मध्य रात्रि पंडित उमेश पत्रलेख की देखरेख में विधि-विधान के साथ तांत्रिक विधि से की गई। परंपरा के तहत पूजा के उपरांत बलि दी गई। महिलाओं ने माता को डाला में शृंगार चढ़ाया। इस पावन अवसर पर यहां रविवार और सोमवार दो दिनों का भव्य दिवाली मेला लगा। बंगाल के आसनसोल से आये प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत भक्ति संगीत कार्यक्रम में रातभर समा बांधे रखा। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: वैदिक विधि-विधान से हुई मां काली की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.