देवघर, अक्टूबर 30 -- Deogarh News: सारवां, प्रतिनिधि। सारवां-तीरनगर मार्ग पर थानांतर्गत शुक्रवार को दो विपरित दिशाओं में तेज गति से जा रही बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर घायलों की तड़प के बीच चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। घटना में मोरने गांव निवासी 42 वर्षीय कासिम अंसारी, 30 वर्षीय शहीद अंसारी, 40 वर्षीय रकीबा खातुन व 9 वर्षीय शाहिद अंसारी सहित दौंदिया निवासी बाइक चालक नीरज कुमार राय शामिल है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा अविलंब घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां पहुंचाया गया। उपस्थित डॉक्टर द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि नियमों की अनदेखी कर अपने तर...