Deogarh News: सारवां में जेएलकेएम प्रखंड इकाई का विस्तार
देवघर, सितम्बर 27 -- Deogarh News: सारवां प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा प्रखंड में संगठन विस्तार को लेकर शनिवार को हाई स्कूल मैदान चबूतरा सारवां में बैठक जिला अध्यक्ष चंदन वर्मा के नेतृत्व में की गयी। इस अवसर पर वहां सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी महासचिव खुशवंत प्रधान द्वारा बैठक में संगठन को पंचायत व बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा क्षेत्र में पार्टी की पकड़ को सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से जेएलकेएम सारवां प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। उसमें पदाधिकारियों का चयन किया गया। कार्यक्रम में बलराम वर्मा, राजू वर्मा, शंकर रावत, पांचू ठाकुर, घनश्याम यादव, दिनेश यादव आदि उपस्थित थे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.