देवघर, अगस्त 14 -- Deogarh News: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड रांची के निर्देशानुसार विद्युत उर्जा चोरी के खिलाफ सारवां और सारठ के कनीय विद्युत अभियंता दीपक कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर अभियान चलाया गया। इसके तहत रौशन निवासी काशीनाथ झा, सुरेश प्रसाद झा, बबलु झा, गणेश मिर्धा, नागो महतो, बच्चन यादव एवं जयदेव झा सहित 8 लोगों के विरूद्ध सारवां थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। साथ ही सभी अभियुक्त के विरूद्ध आर्थिक क्षति पूर्ति के रूप में 12614 रूपए फाइन किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- बिजली चोरी में 13 लोगों पर 21 लाख से अधिक जुर्माना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...