Deogarh News: सारवां : 105 गर्भवती की करायी गयी एएनसी जांच
देवघर, जुलाई 23 -- Deogarh News: सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी सारवां में बुधवार को एएनसी जांच शिविर का आयोजन गायनोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. वैष्णवी की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम में कुल 105 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गयी। खून, बीपी व लंबाई की जांच की गई। डॉक्टरों के अनुसार जांच के क्रम में दर्जन से अधिक मरीजों में खून की कमी पाई गई व 5-6 महिलाओ का ब्लड ग्रुप निगेटिव पाया गया। ऐसे मरीजों को आयरन व कैल्शियम की दवा दी गई। भोजन में बीट, फल-मूल, हरी साग-सब्जी खाने के अलावा परहेज से रहने की सलाह दी गई। ज्यादातर बाईं करवट सोने तथा उठने की सलाह दी गई। इस स्थिति में भारी काम नहीं करने की सलाह दी गई। खून की कमी पाई गई गर्भवती को महीने के अंतिम बुधवार को अस्पताल आने की हिदायत चिकित्सक द्वारा दी गई। इस अवसर पर कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.