Deogarh News: सारवां : हादसे में मौत मामले में चालक पर प्राथमिकी
देवघर, नवम्बर 4 -- Deogarh News: सारवां । देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर थानान्तर्गत डहुआ पुल, बलीडीह के समीप सड़क दुर्घटना में सारठ निवासी मिठू कुमार दे की मौत मामले में मृतक के भाई शक्ति पद दे के सदर अस्पताल अवस्थित बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस के समक्ष दिए गए फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। सारवां थाना में कांड संख्या 116/2026 में बताया गया है कि उसका भाई 31 अक्टूबर शाम 6:30 बजे देवघर से सारठ महिन्द्रा एक्सयूवी जेएच-10-सीएल-9542 में सवारी बनकर जा रहे थे। उस क्रम में वाहन चालक द्वारा तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे एक पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी गयी। दुर्घटना में गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। जिसमें भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा भाई को मृत घोषित कर दिया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.