Deogarh News: सारवां : हर्षोल्लास से संपन्न हुआ प्रकृति पर्व करमा
देवघर, सितम्बर 22 -- Deogarh News: सारवां। प्रखंड क्षेत्र में भाई-बहन व प्रकृति पर्व करमा धूमधाम के साथ मनाया गया। मंगलवार करम एकादशी की अहले सुबह गांव की महिलाएं व युवतियां स्नान कर जवा डाला के चारों तरफ घुम घुमकर करम गीत गाकर करम देवता को रिझाती रही। फिर भाई द्वारा आंगन में लगाए गए करमडार को सुंदर तरीके से सजाया गया। महिलाएं, किशोरियां व युवतियों द्वारा सजधज कर रातभर मांदर व ढोलक की थाप पर आंगन में कर्मा गीत के साथ पारंपरिक नृत्य का दौरा चलता रहा। विधि विधान के साथ करम डार की पूजा की गई। यह त्योहार सारवां, भंडारो, बनवरिया, बलीडीह, डकाय, डहुआ, मणिगढ़ी, मोहलीडीह, मानजोरी, बैचवान, जियाखाड़ा, झिकटी, बंदाजोरी, लखोरिया, मोहडार सहित अन्य गांवो में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- Dumka News: आदिवासी बहुल गांवों में झूम कर मना कर्मा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.