देवघर, नवम्बर 4 -- Deogarh News: सारवां। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार शाम डहुआ गांव पहुंचे। डहुआ गांव से एक नवंबर की सुबह स्कूल जाने के क्रम में लापता बजरंगी दास की 9 वर्षीया पुत्री दिव्या कुमारी के रहस्यमय ढंग से लापता होने के उपरांत पीड़ित परिवार से मिले। पूर्व सीएम ने दिव्या की मां से पूरी घटना की जानकारी ली। बच्ची की मां को बच्ची के जल्द बरामदगी के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि इस संबंध में उनके द्वारा एसपी से बात कर एसआईटी का गठन करने का सुझाव दिया गया है। इस संबंध में बुधवार को पूर्व मंत्री रणधीर सिंह के नेतृत्व में एसपी से मिलने की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Deogarh News: सारवां : स्कूल के लिए निकली बच्ची लापता वहीं दोयम तेलियाडीह निवासी मृतक सोनू राउत की मां ने न्याय की गुहार लगाते अपनी बातों को रखा। इस अवसर पर प...