देवघर, अगस्त 31 -- Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह की अनुशंसा पर विधानसभा क्षेत्र में चार नए पुलों के निर्माण की स्वीकृति मिली है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में अतिआवश्यक पुलों को प्राथमिकता देते हुए फिलहाल चार पुलों की स्वीकृति मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत प्राप्त हुई है। उसमें सारठ प्रखंड के कचुवाबांक व जमुवासोल पंचायत के गोपलारायडीह गांव के बीच अवस्थित जोरिया पर 27 मीटर लंबी करीब 1 करोड़ 69 लाख की लागत से पुल निर्माण कराया जाएगा। वहीं प्रखंड के डिंडाकोली व नैयाडीह के बीच अवस्थित जोरिया पर करीब 3 करोड़ 40 लाख की लागत से उच्चस्तरीय पुल के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। वहीं पालोजोरी प्रखंड के महुआ डाबर पंचायत के अमगाछी जोरिया में व बसहा पंचायत के जमुआ से तेलंगा रोड में पुल निर्माण की स...