देवघर, अक्टूबर 18 -- Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि। सारठ समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शक्ति की देवी मां दुर्गा की आराधना विधि-विधान के साथ हो रही है। शनिवार अहले सुबह विभिन्न मंदिरों व पंडालों में बेलभरणी माता के महास्नान के लिए ढोल, ढाक, करतल व शंख ध्वनी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान गोपीबांध, सारठ, कुकरहा, तालझारी, बामनगामा, डुमरिया, सबैजोर, गंडाजोरी आदि मंदिरों से निकली शोभायात्रा संबंधित गांव के तालाब व नदियों में माता का महास्नान के साथ मंदिर पहुचां। वहां परंपरागत तरीके से एक साथ नवपत्रिका व माता की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना शुरू की गई। इस दौरान मां के जयकारे के साथ शंख, ढाक-ढोल, करतल ध्वनी से माहौल भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- Deogarh News: पूजा मंडपों के खुले पट, देवी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ मा...