देवघर, अक्टूबर 17 -- Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में शुक्रवार शाम षष्ठी तिथि को बिल्व वृक्ष की पूजा के साथ मां दुर्गा को आमंत्रण दिया गया। इस दौरान सारठ पुराना बाजार स्थित दुर्गा मंदिर, श्रीराम- जानकी मंदिर, गोपीबांध, बामनगामा, कुकराहा, तालझारी, डुमरिया, सबेजोर समेत अन्य गांवों में स्थित दुर्गा मंदिरों में बिल्व वृक्ष के पास वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर माता को आमंत्रण दिया गया। बिल्व वृक्ष पूजन के बाद पेड़ में लगे एक साथ जोड़ा बेल को विधिवत पूजा-अर्चना कर नवपत्रिका के साथ बड़ी दुर्गा मां व बिल्ववरण मां की पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं शनिवार को अहले सुबह मंदिर के आसपास की नदियों व जलाशयों में माता का महास्नान के साथ डोली के माध्यम से नवपत्रिका का मंदिर में प्रवेश किया जाएगा। य...