देवघर, जुलाई 24 -- Deogarh News: प्रखंड क्षेत्र में चल रहे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा को लेकर बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने शुक्रवार को बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजर के साथ बैठक किया। इस दौरान उन्होंने अबतक जिन बूथों में वितरण किए गए सभी गणना प्रपत्र भरकर जमा नहीं किया गया था, उसको लेकर बारी बारी से संबंधित बीएलओ को गणना प्रपत्र जमा नहीं होने का कारण पूछा। इसपर बीएलओ द्वारा बताया गया कि बार बार कहने के बावजूद भी मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र जमा नहीं किया जा रहा है। कहा कि खेती के कार्यों में व्यस्त होने के कारण मतदाता फॉर्म भरकर जमा नहीं करने की बात कहते हैं। इसपर बीडीओ ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सुबह शाम के वक्त मतदाता के घर जाकर फॉर्म प्राप्त करें। वहीं अगर मतदाता फॉर्म भरने में अक्षम है तो उससे जानकारी प्राप्त कर ...