Deogarh News: सारठ : प्रखंड कर्मी शंभु श्रीवास्तव का हृदयाघात से निधन
देवघर, जुलाई 28 -- Deogarh News: मधुपुर,प्रतिनिधि। सारठ प्रखंड कार्यालय में कार्यरत शंभु श्रीवास्तव का मीना बाजार स्थित आवास में हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। वे 57 वर्ष के थे। बताया जाता है कि मीना बाजार निवासी शंभू श्रीवास्तव का अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही प्रखंड कार्यालय और मीना बाजार क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों और स्थानीय लोगों ने उनके निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। शंभू श्रीवास्तव अपने मृदुभाषी स्वभाव और मिलनसार व्यवहार के लिए जाने जाते थे। स्थानीय लोगों ने कहा ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में हिम्मत दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.