देवघर, अक्टूबर 24 -- गोपीबांध में बिजली आपूर्ति को मिलेगा बढ़ावा Deogarh News: प्रखंड के गोपीबांध अवस्थित 33 केवीए पावर सब स्टेशन में शनिवार को 10 एमवीएम का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। विधायक उदय शंकर सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पूर्व गोपीबांध पावर सबस्टेशन में सारठ बाजार व पुराना फीडर के लिए लगा 5 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर जल गया था। जिस कारण सभी फीडरों को लोड शेडिंग कर बांटकर बिजली आपूर्ति की जा रही थी। समस्या समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर 5 के बदले 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगवाया गया, ताकी बाजार समेत क्षेत्र को निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति हो सके। उपभोक्ताओं से अपने घरों के अर्थिंग लगाने की अपील की ताकि बेहतर वोल्टेज मिल सके और ट्रांसफॉर्मर पर भी कम लोड पड़े। कहा कि हेमंत सरकार के सहयोग ...