Deogarh News: सारठ : धड़ल्ले से चल रहा अवैध आरा मिल!
देवघर, सितम्बर 4 -- Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि अंचल क्षेत्र में अवैध आरा मिल का कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। जानकारी के अनुसार अंचल क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में कई अवैध आरा मिल का बेरोकटोक संचालन जारी है। अंचल के अलुवारा पंचायत के हीरापुर गांव में अवैध आरा मिल संचालित हो रहा है। इसके अलावा अंचल के सधरिया पंचायत के बरमसिया व लकराखोंदा, डिंडाकोली पंचायत के लक्ष्मणडीह, बगडबरा पंचायत के नगड़ो गांव टोला शहरपुरा, ग्राम पंचायत झिलुवा व बोचबांध में आरा मिल संचालित होने की बात कही जा रही है। आरा मिल संचालकों द्वारा मिलों में रोजाना अवैध रूप से लकड़ी कटाई-चिराई कराया जा रहा है। जिस कारण आरा मिल संचालकों द्वारा बेरोकटोक क्षेत्र के हरे-भरे पेड़ों की कटाई कर वाहनों के माध्यम से मिल तक ले जाया जाता है। मिल में लकड़ी कटाई कर खुलेआम फर्नीचर बना बिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.