Deogarh News: सारठ : जल-जमाव से मोहल्लेवासी परेशान
देवघर, अगस्त 1 -- Deogarh News: सारठ, प्रतिनिधि। सारठ के कई मोहल्लों में बरसात का पानी जमा हो जाने से मोहल्लेवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बताते चलें कि आए दिन वर्षा होने से सारठ के पुराना बाजार, मुख्य सड़क में स्टेट बैंक के सामने, राउत टोला, मंडल टोला, पुराना अस्पताल के पीछे वाले मोहल्ले में हल्की बारिश में बरसता का पानी जमा हो जाता है। जिससे मोहल्ले वासियों के अलावे आने जाने वाले राजगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बाबत मोहल्ले के टिंकू राउत, चिंटू साह, बिमल शर्मा, जगदानन्द पत्रलेख, अविनाश ठाकुर, पशुपति झा, छोटन राउत, कंचन राउत आदि ने कहा कि पुराना बाजार, राउत टोला, मंडल टोला आदि मोहल्ले में पानी निकासी का रास्ता नहीं रहने के कारण बरसात का पानी सड़कों व गलियों में जमा हो जाता है। वहीं घरों में उपयोग होने वाले प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.