देवघर, नवम्बर 18 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। डॉ. जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज जसीडीह में राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत सामाजिक सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता व सेवा से संस्कार संस्कार से उज्जवल भविष्य विषय पर भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी भावना भारती एवं इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक अनंत कुमार सिन्हा मौजूद रहे। प्रतियोगिताओं में कृपा बाऊरी, सुमन कुमारी, ब्यूटी सुमन, प्रीति कुमारी सहित प्रेम कुमार शर्मा, सूरज कुमार, चंदन कुमार, छोटू कुमार, कन्हैया कुमार व अन्य स्वयं सेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...