देवघर, अगस्त 30 -- Deogarh News: मधुपुर,प्रतिनिधि। स्थानीय बावनबीघा संवाद परिसर में प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता विश्वनाथ की 21 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर स्मृति सभा में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनकी आत्मा के लिए दो मिनट का मौन रखा। वक्ताओं ने समाज सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए निस्वार्थ कार्यों और किसान, मजदूरों के प्रति उनके समर्पण को याद किया। उपस्थित लोगों ने उनके दिखाए गए सन्मार्ग पर चलने और समाज कल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने समाज सुधार में उनके योगदान की सराहना की। मौके पर समाज कर्मी घनश्याम, शेखर, श्रावणी, शशि बारला, सैफ,पंकज, तुहीन,अबरार, सीमांत, अनूप, जावेद, प्रदीप,धर्मेंद्र, विनोद आदि उपस्थित ...